Dilon ko jeetne ka shauk

Hindi Blog Tips

Sunday, December 11, 2011

इक तर्क-ए-वफ़ा में उसे किस तरह भुला दूँ,
मुझ पर अभी उस शख्स के अहसान बहुत हैं,

भर आयें ना आंखें तो मैं दिल की बात बता दूँ,
अब तुझ से बिछड़ जाने का आघात बहुत है..!



तस्वीर

कल रात ख्वाब में तुम्हारी तस्वीर बना डाली,
वह इतनी अच्छी लगी कि सीने से लगा डाली !

जब हुआ खौफ कि तुम्हें कोई चुरा ना ले कभी,
तब इतना रोये के अपने आंसुओं से मिटा डाली !




ज़िन्दगी


जिन राहों पर इक उमर तेरे साथ गुजारीं,
कुछ रोज़ से वह राहें भी सुनसान बहुत हैं,

मिल जाओ कभी लौट के फिर ना आओ,
कमज़ोर हूँ मैं इस राह में तूफ़ान बहुत हैं,

इक तुम ही नहीं मेरी जुदाई से यूं परेशान,
ये ज़िन्दगी भी तेरी याद में वीरान बहुत हैं !


Tuesday, October 18, 2011

जला दो मुझको


फिर कहीं दूर से इक बार सदा दो मुझको,
मेरी तन्हाई का अहसास दिला दो मुझको.

तुम तो चाँद हो तुम्हे मेरी ज़रुरत क्या है,
मैं दिया हूँ किसी चौखट पे जला दो मुझको !


Thursday, July 7, 2011

**गरीबों का घर लूटने वाले**


गरीबों का घर लूटने वाले कभी अमीर नहीं होते,
निर्दोष निहत्थों पर वार करने वाले वीर नहीं होते,

जो सदियों से होता आया है मैं तो वही बात कहता हूँ
बुजुर्गों की दुआएँ बटोरने वाले कभी फकीर नही होते !

~~मोहिनी मुस्कान~~


मोहिनी मुस्कान

*****
जीवन की पहली भाषा,
ख़ुशी का पहला संकेत,
मित्रता का पहला सन्देश,
ये मुस्कान ही तो है!

एक अचूक हथियार,
मीठी सी कटार,
मित्रता का आधार,
ये मुस्कान ही तो है!

कर देती कई घायल,
बना देती है कायल,
भुला देती है विरोध,
ये मुस्कान ही तो है!

प्यार की परिभाषा,
दिलों की अभिलाषा,
युवाओं की उमंग,
सौंदर्य की पहचान,

ये मुस्कान ही तो है !

Wednesday, June 1, 2011

~~ बुराइयों का अंत~~


नेता अभिनेता, ज्ञानी ध्यानी, महंत मौलवी, पंथ और संत,
अब क्यूं नहीं करते समर्पित भाव से इन बुराइयों का अंत !